Hathras: न्यू बापू ब्लड सेंटर का उद्घाटन, रक्तदान के लिए किया प्रेरित। 

न्यू बापू ब्लड सेंटर का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह

Jun 2, 2026 - 11:34
32 Views
Hathras: न्यू बापू ब्लड सेंटर का उद्घाटन, रक्तदान के लिए किया प्रेरित। 
वापू ब्‍लड बैंक का उदघाटन करते भाजपा जिलाध्‍यक्ष प्रेम सिंहकुशवाह एवं अन्‍य

हाथरस। न्यू बापू ब्लड सेंटर का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने फीता काटकर ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और ऐसे संस्थान जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनदायी सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।समारोह में सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश चौहान सहित अनेक समाजसेवी एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। ब्लड सेंटर के प्रबंधक डॉ. अमित कुशवाह ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना और स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।उद्घाटन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में कई लोगों ने रक्तदान किया। आकांक्षा ने 40वीं बार रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार, दलवीर सिंह कुशवाह, डॉ. मनीष कुशवाह, डॉ. प्रांजल कौशल, चैतन्य कौशल, वीरपाल कुशवाह, योगेश कुशवाह, पवन कुशवाह, भूदेव कुशवाह, विकास कुशवाह, सुमित कुशवाह, मुकेश कुशवाह और नीरज प्रधान सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Also Read- कर्नाटक की राजनीति में महाबदलाव की आहट: मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुलाई कैबिनेट की विशेष बैठक, पद छोड़ने के दिए संकेत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow