Hathras: महंगाई व किसानों की समस्याओं को लेकर सपा की साइकिल रैली, पुलिस से नोकझोंक। 

बढ़ती महंगाई, खाद की कमी, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम तथा किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी

By INA News Desk
Jun 2, 2026 - 11:41
36 Views
Hathras: महंगाई व किसानों की समस्याओं को लेकर सपा की साइकिल रैली, पुलिस से नोकझोंक। 
साइकिल रैली निकालते सपाई 

हाथरस। बढ़ती महंगाई, खाद की कमी, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम तथा किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को साइकिल रैली निकाली। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह के नेतृत्व में निकाली गई रैली को प्रशासन ने अंबेडकर तिराहे पर रोक दिया, जिससे सपा नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई।जलेसर रोड स्थित बिजलीघर के पास से शुरू हुई रैली में अलीगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह और सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। सपा नेता तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रैली को आगे नहीं बढ़ने दिया।बाद में अंबेडकर तिराहे पर पहुंचे उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान को सपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। सुमंत किशोर सिंह ने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है, किसानों को समय पर खाद नहीं मिल रही है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सरकार पर जनसमस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया।इस दौरान नगर अध्यक्ष नुशरत अली, छात्रसभा जिला सचिव शहबाज, किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय सचिव राम जादौन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read- उत्तर प्रदेश में बड़ी राजनैतिक हलचल: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शाम अपने सरकारी आवास पर बुलाई कैबिनेट मंत्रियों की महाबैठक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow