Sambhal: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर गरजे भाकियू असली नेता, कहा- किसानों की लड़ाई जारी रहेगी।

सम्भल के हल्लू सराय में भारतीय किसान यूनियन (असली) द्वारा किसान नेता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

May 29, 2026 - 15:06
32 Views
Sambhal: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर गरजे भाकियू असली नेता, कहा- किसानों की लड़ाई जारी रहेगी।
चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर गरजे भाकियू असली नेता, कहा- किसानों की लड़ाई जारी रहेगी।

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के हल्लू सराय में भारतीय किसान यूनियन (असली) द्वारा किसान नेता, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाकियू असली के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की नीतियों और विचारों को याद करते हुए किसानों के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि चौधरी साहब हमेशा किसानों, मजदूरों और गांव की खुशहाली की बात करते थे। उनका मानना था कि देश की तरक्की का रास्ता खेत, खलिहान और गांवों से होकर गुजरता है। वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों को कमजोर करने वाली हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार कुछ बड़े पूंजीपतियों की खुशहाली को ही देश की खुशहाली मान रही है, जबकि किसान लगातार परेशानियों का सामना कर रहा है। भाकियू असली नेताओं ने कहा कि संगठन किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करता रहेगा और चौधरी चरण सिंह के बताए रास्ते पर चलते हुए किसानों की आवाज बुलंद की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयवीर यादव, राजपाल यादव, मोनू चौधरी, नवाब सिंह प्रधान, किसानपाल यादव, ब्रह्मचारी यादव, रामवीर यादव, अखिलेश यादव, टिंकू और कालीचरण सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read- Lucknow: एम्बुलेंस रिस्पॉन्स टाइम और कम करने के निर्देश, मुख्यमंत्री ने कहा- आपात स्थिति में हर मिनट महत्वपूर्ण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow