sambhal: चौधरी चरण सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव किसानों के मसीहा- राजपाल

शहर के चौधरी चरण सिंह पार्क में भारतीय किसान यूनियन (असली) के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व किसान नेता मुलायम सिंह यादव की तीसरी

Oct 10, 2025 - 16:49
72 Views
sambhal: चौधरी चरण सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव किसानों के मसीहा- राजपाल
चौधरी चरण सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव किसानों के मसीहा- राजपाल

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। शहर के चौधरी चरण सिंह पार्क में भारतीय किसान यूनियन (असली) के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व किसान नेता मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही जिला अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव किसानों के मसीहा थे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, चौधरी चरण सिंह के सच्चे अनुयायी थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों के हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए। किसानों का कर्ज माफ किया, चुंगी समाप्त की और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अनेक योजनाएं लागू कीं। किसान नेता के रूप में उन्होंने हमेशा गांव, गरीब और खेतिहर वर्ग की आवाज बुलंद की। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह व मुलायम सिंह यादव की सेवाओं का बखान करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह के बाद मुलायम सिंह यादव किसानों के मसीहा थे। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी संजीव गांधी, प्रदेश प्रवक्ता जयवीर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, युवा जिला अध्यक्ष चौधरी अर्जुन सिंह, चौधरी सैंपल सिंह, नवाब सिंह यादव प्रधान, चौधरी सुरेंद्र सिंह यादव, एडवोकेट अमर सिंह यादव, अमरपाल यादव, मोहम्मद सफीक, ज्ञान चरण यादव, और झुण्ड पाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने मुलायम सिंह यादव के पदचिह्नों पर चलने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Also Read- Sambhal: रुई की दुकान में भीषण आग, गैस रिफिलिंग के दौरान हादसे की आशंका, 15 साल का किशोर बुरी तरह झुलसा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow