Sambhal: बाल योगी दीनानाथ ने धर्मांतरण पर रोक लगाने की उठाई मांग, बोले 'देश के विनाशकारी षड्यंत्र को रोकना होगा।

बाल योगी दीनानाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्मांतरण पर रोक लगाने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि देश में कुछ अराजक तत्व धर्मांतरण के कार्य में सक्रिय हैं और लालच या

Oct 10, 2025 - 16:27
70 Views
Sambhal: बाल योगी दीनानाथ ने धर्मांतरण पर रोक लगाने की उठाई मांग, बोले 'देश के विनाशकारी षड्यंत्र को रोकना होगा।
बाल योगी दीनानाथ

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल। बाल योगी दीनानाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धर्मांतरण पर रोक लगाने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि देश में कुछ अराजक तत्व धर्मांतरण के कार्य में सक्रिय हैं और लालच या प्रलोभन देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। इस पर शासन-प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

बाल योगी दीनानाथ ने कहा कि भारत में हर व्यक्ति को अपने धर्म, मत और पंथ के प्रचार-प्रसार की स्वतंत्रता है, लेकिन किसी को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि धर्मांतरण का मामला कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है और इसके पीछे विदेशों से फंडिंग होने की भी संभावना है। इसे रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। बाल योगी दीनानाथ ने सनातन धर्मावलंबियों से जागरूक होने की अपील की और कहा कि अगर हम सजग नहीं हुए तो देश विरोधी तत्व अपने षड्यंत्र में सफल हो जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में हिंदू समाज जिला कलेक्टर के समक्ष पहुंचकर अपनी मांग रखेगा और धर्मांतरण पर रोक लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील करेगा।

Also Read- Lucknow: मिशन शक्ति 5.0 - एनीमिया के खिलाफ 9 लाख बेटियों ने जीती जंग, पेश की मिसाल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow