Sambhal News: MLC हरि सिंह ढिल्लों का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- योगी सरकार के काम ही हैं 'अंगद का पैर'

एमएलसी चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेता हरि सिंह ढिल्लों सम्भल पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव में सहयोग करने वाले

By INA News Desk
Nov 2, 2026 - 17:43
21 Views
Sambhal News: MLC हरि सिंह ढिल्लों का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- योगी सरकार के काम ही हैं 'अंगद का पैर'
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: एमएलसी चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेता हरि सिंह ढिल्लों सम्भल पहुंचे। यहां उन्होंने चुनाव में सहयोग करने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और चुनाव प्रबंधन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, एमएलसी चुनाव के नतीजों और विपक्षी दलों के बयानों पर खुलकर अपनी बात रखी।

हरि सिंह ढिल्लों ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रोजेक्ट अलंकार योजना के जरिए सहायता प्राप्त विद्यालयों के विकास के लिए बजट उपलब्ध कराया है, जिसमें 25 प्रतिशत प्रबंधन और 75 प्रतिशत सरकार की भागीदारी है। इसके साथ ही पुराने विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने और करीब 14 लाख 61 हजार शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने को सरकार का बड़ा फैसला बताया। एमएलसी चुनाव में सपा की पांच सीटों पर जीत को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के फैसले का स्वागत करना चाहिए। हालांकि उनका मानना था कि यदि कुछ व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त हो जातीं तो भाजपा का परिणाम और बेहतर हो सकता था। अखिलेश यादव के इस बयान पर कि आने वाला वक्त समाजवादी पार्टी का है और विधानसभा चुनाव में भी सपा की सरकार बनेगी, ढिल्लों ने पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन, उनकी योजनाएं और सरकार के विकास कार्य ही भाजपा के लिए अंगद का पैर हैं। वहीं कांग्रेस की महारैली और विपक्षी नेताओं की बयानबाजी पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए कभी चुनाव आयोग तो कभी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं की भाषा को राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कहा कि ऐसी भाषा कोई स्वीकार नहीं करता।

Also Read- पुण्यतिथि 20 जुलाई पर विशेष: गुमनाम युवा क्रांतिकारी- बटुकेश्वर दत्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement