Sambhal News: संभल में शकील अहमद का बड़ा दावा: ‘अब सपा का नहीं, AIMIM का किला है संभल’, 2027 में बड़ी जीत का ऐलान
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने लगी है। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के
उवैस दानिश, सम्भल
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज होने लगी है। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के सम्भल और गोरखपुर को लेकर दिए गए बयान पर पार्टी नेता शकील अहमद ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सम्भल अब समाजवादी पार्टी का गढ़ नहीं रहा, बल्कि AIMIM का मजबूत किला बन चुका है। शकील अहमद ने यहां तक दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में AIMIM सम्भल सीट पर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज करेगी।
शकील अहमद ने सात बार के विधायक और सपा नेता इकबाल महमूद पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि 35 साल में सम्भल में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जनता अब सपा से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। निकाय चुनाव के आंकड़ों का जिक्र करते हुए शकील अहमद ने दावा किया कि सपा प्रत्याशी को करीब 7 हजार वोट मिले थे, जबकि AIMIM को लगभग 44 हजार वोट हासिल हुए थे। उन्होंने इसी प्रदर्शन को आधार बनाकर 2027 में बड़ी जीत की उम्मीद जताई। हालांकि, AIMIM ने अभी सम्भल विधानसभा सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। शकील अहमद ने कहा कि सम्भल के अलावा गोरखपुर, सहारनपुर और मुरादाबाद समेत कई सीटों पर पार्टी मजबूत स्थिति में है। कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, इसका फैसला राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व करेगा। अब सवाल यह है कि क्या AIMIM का यह दावा 2027 में सम्भल की सियासत में बड़ा बदलाव ला पाएगा, या फिर समाजवादी पार्टी अपने पुराने राजनीतिक प्रभाव को बरकरार रखेगी? इसका जवाब चुनावी मैदान में ही मिलेगा।
Also Read- मैनपुरी में 37.86 किमी सड़क होगी चार लेन: घिरोर बाईपास और चौड़ीकरण के लिए ₹328.67 करोड़ मंजूर
What's Your Reaction?