Sambhal News: सम्भल में सपा का चुनाव आयोग पर हमला, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग; 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ का ऐलान
सम्भल में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष सहित तीनों सपा विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव प्रक्रिया
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष सहित तीनों सपा विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। सपा जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी, असमोली विधायक पिंकी यादव, गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी यादव और सम्भल विधायक इकबाल महमूद ने चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक इकबाल महमूद ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन बीजेपी का दफ्तर बन गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चुनाव आयोग से सवाल किया जाता है तो जवाब बीजेपी की ओर से आता है। इकबाल महमूद ने ‘Zen G’ का जिक्र करते हुए इसे देश की बड़ी ताकत बताया और कहा कि इसके सामने केंद्र सरकार को भी झुकना पड़ा। सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। पीसी में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाने की मांग की गई। साथ ही ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने की बात भी कही गई। सपा नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई। नेताओं का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के भरोसे और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज करने के संकेत भी दिए।
Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया
What's Your Reaction?