Sambhal News: 'वोट चोरी' के आरोपों पर सम्भल में सपा का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग… पुतला फूंकने की कोशिश पुलिस ने की नाकाम
सम्भल में “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन तेज होता नजर आया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल में “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन तेज होता नजर आया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
फिरोज खां ने कहा कि देशभर में लोग सड़कों से लेकर संसद और विधानसभा तक आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाई जा रही है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की रक्षा और देश की एकता-अखंडता को बचाने के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया और कार्यकर्ताओं की कोशिश को नाकाम कर दिया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए हंगामे और तनाव का माहौल बन गया। फिरोज खां ने कहा कि किसान, नौजवान और बेरोजगार इस आंदोलन के साथ हैं और सम्भल से दिल्ली तक आंदोलन को ले जाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है। उन्होंने दावा किया कि INDIA गठबंधन के दल इस मुद्दे पर एकजुट हैं और पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 50 सूत्रीय आरोप पत्र जारी कर घेरा
What's Your Reaction?