Sambhal : बीजेपी लोकतंत्र तोड़ रही, सपा नहीं टूटेगी - जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, ईरान-अमेरिका समझौते का किया स्वागत

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सपा के सांसद टूटने वाले बयान पर तीखा पलटवार करते हुए बर्क ने कहा कि "सपा का पूरा परिवार एकजुट है, कोई सांसद नहीं टूटेगा। बीजेपी सांसदों-विधायकों को नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को तोड़ने का काम कर रही है।" उन्होंने आरोप

Jun 18, 2026 - 16:17
 0  15
Sambhal : बीजेपी लोकतंत्र तोड़ रही, सपा नहीं टूटेगी - जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, ईरान-अमेरिका समझौते का किया स्वागत
Sambhal : बीजेपी लोकतंत्र तोड़ रही, सपा नहीं टूटेगी - जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, ईरान-अमेरिका समझौते का किया स्वागत

Report : उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने राष्ट्रीय और प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी। अमेरिका-ईरान समझौते का स्वागत करते हुए बर्क ने कहा कि यह फैसला सिर्फ दोनों देशों ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के हित में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थिरता आएगी और पेट्रोल-डीजल व गैस की कीमतों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।

वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सपा के सांसद टूटने वाले बयान पर तीखा पलटवार करते हुए बर्क ने कहा कि "सपा का पूरा परिवार एकजुट है, कोई सांसद नहीं टूटेगा। बीजेपी सांसदों-विधायकों को नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को तोड़ने का काम कर रही है।" उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को तोड़कर जनता के जनादेश का अपमान किया जा रहा है।

कांग्रेस-सपा गठबंधन पर पूछे गए सवाल पर बर्क ने कहा कि अंतिम फैसला अखिलेश यादव और राहुल गांधी को करना है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी को गठबंधन में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। मुहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शक्ति प्रदर्शन, हथियारों के प्रदर्शन और डीजे पर रोक संबंधी बयान पर भी बर्क ने निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि ऐसे बयान कोई नई बात नहीं हैं और इनसे प्रदेश का विकास नहीं होने वाला। बर्क ने आरोप लगाया कि इस तरह के मुद्दे सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए उठाए जाते हैं, जबकि जनता अब इन बातों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कानून और संविधान के दायरे में रहकर अपनी राजनीतिक और सामाजिक लड़ाई जारी रखेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow