Deoband News: डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने जामिया तिब्बिया को भेंट की व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी सुविधा

समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने शनिवार को जामिया

By INA News Desk
Nov 7, 2026 - 18:59
121 Views
Deoband News: डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने जामिया तिब्बिया को भेंट की व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी सुविधा
Advertisement
Advertisement

देवबंद। समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने शनिवार को जामिया तिब्बिया देवबंद को एक व्हील चेयर दान की। व्हील चेयर दान करने का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले असहाय, बुजुर्ग और जरूरतमंद मरीजों को आवागमन में सुविधा प्रदान करना है।

इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने जामिया तिब्बिया देवबंद के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अख्तर सईद को व्हील चेयर सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में रोजाना दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिनमें कई बुजुर्ग और चलने-फिरने में असमर्थ मरीज भी होते हैं। ऐसे मरीजों के लिए व्हील चेयर काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने आगे भी संस्थान के सहयोग के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस मौके पर जामिया तिब्बिया देवबंद के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अख्तर सईद ने डॉ. महेंद्र सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग मरीजों की सुविधा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संस्थान उनके इस नेक और सराहनीय कार्य की प्रशंसा करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामाजिक सहयोग से संस्थानों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने में मदद मिलती है।

वहीं जामिया तिब्बिया देवबंद के सचिव डॉ. अनवर सईद ने कहा कि डॉ. महेंद्र सिंह सैनी द्वारा दिया गया यह सहयोग अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जामिया तिब्बिया देवबंद में रोजाना दूर-दराज से मरीज इलाज के लिए आते हैं, ऐसे में व्हील चेयर से असहाय और बुजुर्ग मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि संस्थान उनके इस सामाजिक योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है और उम्मीद करता है कि भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा।

Also Read- UP Election 2027 BJP Padyatra - यूपी चुनाव 2027 के लिए भाजपा का बड़ा दांव, छह क्षेत्रों में पदयात्रा निकालेंगे दिग्गज नेता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement