Hardoi News: कटियारी क्षेत्र को 10 सड़कों व 4 पुलियों की सौगात; 805.14 लाख रुपये स्वीकृत

कटियारी क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 10 सड़कों और 4 पुलियों के निर्माण

By INA News Desk
Nov 28, 2026 - 15:07
3 Views
Hardoi News: कटियारी क्षेत्र को 10 सड़कों व 4 पुलियों की सौगात; 805.14 लाख रुपये स्वीकृत
Advertisement
Advertisement

​हरपालपुर / सवायजपुर: कटियारी क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 10 सड़कों और 4 पुलियों के निर्माण तथा मरम्मत की मंजूरी मिल गई है। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' के प्रयासों से इन कार्यों के लिए कुल 805.14 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 281.81 लाख रुपये की राशि जारी भी कर दी गई है।  

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का निर्माण व विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा, साथ ही बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई पुलियों का निर्माण भी शामिल है। प्रमुख कार्यों में शामिल हैं:  
​अर्जुनपुर-प्रतिपालपुर से भवानीपुर तक 1.1 किमी सड़क निर्माण
​श्यामपुर-सूरजपुर-दुर्जना मार्ग की बॉक्स कल्वर्ट सहित मरम्मत
​लमकन-महितापुर-ऐड़ा-भदार से कुचिला-विजना तक 1.5 किमी मरम्मत
​दहेलिया से कटरी छोछपुर तक 4.46 किमी कार्य
​चौंसार बेहटा-कटरी छोछपुर तक 3.5 किमी कार्य
​हरपालपुर-बड़ागांव से श्यामपुर तक 1.5 किमी कार्य
​दहेलिया-खुर्रमपुरवा मार्ग पर 2.84 किमी कार्य
​भरखनी से रूपापुर नहर पटरी तक 3 किमी कार्य  
​इन परियोजनाओं के पूरा होने से कटियारी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और स्थानीय निवासियों को रोज़मर्रा के सफर में काफी सहूलियत मिलेगी।

Also Read- BJP Padyatra In Gorakhpur - 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का दूसरा दिन, गोरखपुर में CM योगी और नितिन नवीन का सियासी शंखनाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement