Sambhal News: दीपावली से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, सपा नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

बाजारों में पुलिस की तैनाती, 24 घंटे बिजली-पानी और सफाई व्यवस्था की उठाई मांग, बोले- त्योहार किसी का भी हो, मिल-जुलकर मनाएं

By INA News Desk
Nov 2, 2026 - 17:30
10 Views
Sambhal News: दीपावली से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, सपा नेता ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

Sambhal: धनतेरस, दीपावली और भैया दूज जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराइली ने प्रशासन से विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की मांग की है। सोमवार को उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर शहर की सुरक्षा, सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग उठाई।

ज्ञापन में कहा गया कि त्योहारों के दौरान शहर के सभी मंदिरों, गुरुद्वारों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई व्यवस्था कराई जाए। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आतिशबाजी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों। मुख्य बाजारों में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके अलावा त्योहारों के दौरान निर्बाध 24 घंटे बिजली आपूर्ति, बाजारों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग भी की गई। मीडिया से बातचीत में सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि बाजारों में पुलिसकर्मी नजर नहीं आते, जिससे खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि दीपावली हो या होली, ईद हो या बकरीद, हर त्योहार मिल-जुलकर मनाना चाहिए। आपसी सौहार्द और एकता से ही सम्भल शहर तरक्की करेगा।

Also Click : Saharanpur : सीएम योगी ने दिए शाकम्भरी देवी खोल दुर्घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement