Sambhal News: सम्भल में दीपावली पर प्रशासन का एक्शन, यशोदा से शंकर चौराहे तक ई-रिक्शा प्रतिबंधित, दुकानदारों को अल्टीमेटम
दीपावली के त्योहार पर बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए सम्भल में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सिटी
उवैस दानिश, सम्भल
दीपावली के त्योहार पर बाजारों में बढ़ती भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए सम्भल में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, सीओ कुलदीप सिंह और एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से बाजारों का भ्रमण कर अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान यशोदा चौराहे से शंकर चौराहे तक मार्ग पर अगले 10 से 15 दिनों के लिए ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मार्ग पर बैरियर भी लगाए गए हैं। वहीं, सड़क और फुटपाथ पर दुकानें लगाकर आवागमन बाधित करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। सीओ कुलदीप सिंह ने साफ कहा कि आज दुकानदारों को वार्निंग दी गई है, अगर कल से भी सड़क पर अतिक्रमण मिला तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ, अधिकारियों ने सड़क किनारे मिट्टी के दीये और स्थानीय उत्पाद बेच रहे दुकानदारों से खरीदारी कर स्वदेशी सामान को बढ़ावा देने का संदेश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने कहा कि लोगों को लोकल फॉर वोकल के तहत स्थानीय कारीगरों के हाथों से बने सामान खरीदने चाहिए।
What's Your Reaction?

