Sambhal News: वक्फ बोर्ड चेयरमैन की नियुक्ति में देरी पर भड़के जियाउर्रहमान बर्क, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

वक्फ बोर्ड के गठन और चेयरमैन की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान

By INA News Desk
Nov 2, 2026 - 17:40
12 Views
Sambhal News: वक्फ बोर्ड चेयरमैन की नियुक्ति में देरी पर भड़के जियाउर्रहमान बर्क, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: वक्फ बोर्ड के गठन और चेयरमैन की नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर बताते हुए वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए।

सांसद बर्क ने कहा कि बीजेपी जब वक्फ से जुड़ा बिल लेकर आई थी, तभी विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया था। बीजेपी ने इसे मुसलमानों के हित में बताने की कोशिश की, जबकि उसका मकसद कुछ और था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की नजर मुसलमानों की वक्फ संपत्तियों पर है। बर्क ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी की स्थिति हाथी के दांत जैसी है, जो दिखाने के कुछ और और खाने के कुछ और होते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार वास्तव में वक्फ के हितों को लेकर गंभीर है, तो वक्फ बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त करने में इतना लंबा समय क्यों लगाया जा रहा है? सांसद ने आरोप लगाया कि फाइल को लंबे समय तक लटकाए रखना सरकार की नीयत पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हमदर्दी दिखावटी है और उसका मकसद नुकसान पहुंचाना है। बर्क के इस बयान ने वक्फ बोर्ड को लेकर सियासी बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है।

Also Read- Ravi Kishan Statement: 'लोगों ने फेंका नींबू, हमने बना दिया शरबत', वायरल मीम्स पर बीजेपी सांसद रवि किशन का Gen-Z को करारा और मजेदार जवाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement