Sambhal News: इकबाल महमूद का ओवैसी पर निशाना- मुस्लिम सीटों पर उम्मीदवार उतारकर किसे फायदा पहुंचाना चाहते हैं?

सम्भल सदर से सात बार के विधायक इकबाल महमूद ने राजनीतिक मुद्दों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुस्लिम बहुल सम्भल सीट का

By INA News Desk
Oct 14, 2026 - 14:18
6 Views
Sambhal News: इकबाल महमूद का ओवैसी पर निशाना- मुस्लिम सीटों पर उम्मीदवार उतारकर किसे फायदा पहुंचाना चाहते हैं?
इकबाल महमूद, सपा विधायक सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल सदर से सात बार के विधायक इकबाल महमूद ने राजनीतिक मुद्दों को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुस्लिम बहुल सम्भल सीट का जिक्र करते हुए उन्होंने ओवैसी की राजनीति पर सवाल उठाए और कहा कि इस वक्त सभी को बीजेपी सरकार को हराने की बात करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां मुस्लिम विधायक या मुस्लिम प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं, वहां उम्मीदवार उतारकर उन्हें हराने की कोशिश की जाती है। इकबाल महमूद ने सवाल किया कि आखिर इससे फायदा किसे पहुंचेगा?

विधायक ने कहा कि सम्भल में करीब 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है और यहां से योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने की चुनौती दी जा रही है, जबकि अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। उन्होंने इस रणनीति पर सवाल उठाते हुए विपक्षी दलों से राजनीतिक परिस्थितियों को समझने की बात कही।

  • देश में लोकतंत्र नहीं दिख रहा, इमरजेंसी जैसे हालात

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और धरना-प्रदर्शन के स्थानों को लेकर भी इकबाल महमूद ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जनता को कानून के दायरे में धरना-प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन इस पर रोक लगाई जा रही है। उनके मुताबिक, आज का युवा रोजगार, सम्मान, बेहतर शिक्षा और कारोबार के अवसर चाहता है। उन्होंने दावा किया कि सरकार आने के बाद कारोबारी भी परेशान हैं।

  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, चुनाव आयोग पर सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक ने कहा कि जनता परेशान है तो उन्हें आगे बढ़कर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि व्यवस्था से है। इकबाल महमूद ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष चुनाव आयोग से सवाल करता है तो जवाब बीजेपी की ओर से दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की व्यवस्था कैसे कायम रहेगी।

  • सातवीं जीत का भरोसा, बोले- अल्लाह पर पूरा भरोसा

सम्भल विधानसभा में अपनी राजनीतिक स्थिति और बढ़ती घेराबंदी के सवाल पर इकबाल महमूद ने कहा कि वह लंबे समय से जनता के बीच हैं और सात बार विधायक बनना जनता के प्यार और समर्थन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि वह लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि जनता आगे भी उनका साथ देगी। चुनावी चुनौतियों पर विधायक ने कहा हमारा पूरा भरोसा ऊपर वाले पर है, इंशाल्लाह आगे भी जीतेंगे। उनके इस बयान के बाद सम्भल की सियासत में चुनावी मुकाबले और विपक्षी दलों की रणनीति को लेकर बहस तेज होने के संकेत हैं।

Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'कुछ पहिए खुद को स्टीयरिंग समझने लगे हैं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow