इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव भारती के भाई संजीव भारती का निधन: देवबंद में अंतिम संस्कार, न्यायिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव भारती के बड़े भाई संजीव भारती का निधन हो गया। देवबंद में अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें न्यायिक अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

By INA News Desk
Nov 2, 2026 - 21:27
16 Views
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव भारती के भाई संजीव भारती का निधन: देवबंद में अंतिम संस्कार, न्यायिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
Advertisement
Advertisement

देवबंद निवासी प्रमुख वस्त्र व्यवसायी और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राजीव भारती के बड़े भाई संजीव भारती का असामयिक निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। देवीकुंड मार्ग स्थित श्मशान भूमि पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहाँ परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संत नगर कॉलोनी निवासी संजीव भारती की अचानक तबीयत खराब होने पर स्वजन उन्हें तत्काल चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक परीक्षण के उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मुजफ्फरनगर के उच्च केंद्र के लिए भेजा गया, परंतु रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वह नगर के नेचलगढ़ बाजार में कपड़े के प्रतिष्ठान का संचालन करते थे और सामाजिक रूप से सक्रिय रहते थे।

परिवार में इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही न्यायमूर्ति राजीव भारती देवबंद स्थित पैतृक आवास पहुंचे। सूचना मिलने पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।

अंतिम यात्रा और संस्कार के दौरान सहारनपुर के जिला जज मनोज कुमार राय, मुजफ्फरनगर के जिला जज राजीव कमल पांडेय, न्यायिक अधिकारी देवेंद्र कुमार, विनीत वासवानी, एम.ए. खान, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ सिंह, आशीषानंद, प्रिंस जिंदल, गौरव दीप सहित उपजिलाधिकारी विजय प्रताप सिंह और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग, बार एसोसिएशन देवबंद के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement