Hardoi News: हरदोई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य की 60वीं पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, अंग्रेजों के खिलाफ चार बार गए थे जेल
देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य की 60वीं पुण्यतिथि
हरदोई। देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित मन्नालाल वैद्य की 60वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलवेगंज स्थित ऊपरगामी पुल के नीचे अरुणा पार्क में स्थापित उनकी प्रस्तर प्रतिमा पर शहर के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और पत्रकारों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
पंडित मन्नालाल वैद्य ने अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्हें चार बार जेल जाना पड़ा। फैजाबाद जेल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के साथ रहने के दौरान उन्हें उनकी सेवा करने का अवसर भी मिला था। बताया गया कि उन्होंने आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के माध्यम से शास्त्री जी के दमे का उपचार किया था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ‘मधुर’ ने की। इस अवसर पर सचिन सिंह एडवोकेट और समाजसेवी भारत पांडेय ने पंडित मन्नालाल वैद्य के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और समाजसेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला।
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सुशील अवस्थी ‘छोटे महाराज’, हरिओम त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेसी संपूर्णानंद, अभय कुशवाहा, धनंजय कुमार, देवेंद्र विक्रम सिंह, कांग्रेसी नेता अजय सिंह, अधिवक्ता सुशील पाठक, विनय गौड़, रवींद्रनाथ अग्निहोत्री, समाजसेवी एसपी सिंह तथा पत्रकार रितेश मिश्र और नवल किशोर सहित अन्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में पंडित मन्नालाल वैद्य के पौत्र विजय पांडेय और संजय पांडेय ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'कुछ पहिए खुद को स्टीयरिंग समझने लगे हैं'
What's Your Reaction?

