Hardoi News: हरदोई में विकास योजनाओं की डीएम राहुल पाण्डेय ने की समीक्षा, अधूरे पंचायत भवन जल्द पूरे करने के निर्देश
विगत दिवस जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग,
Hardoi: विगत दिवस जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में 15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) आदि के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास लाभार्थियों को किस्त जारी होने के बाद निर्माण कार्य की प्रगति का स्थलीय सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से दूसरी किस्त जारी करने से पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निर्माण कार्य का सत्यापन कराया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार योजना का लाभ मिल सके और आवास निर्माण कार्य समय से पूर्ण हो सकें।

जिलाधिकारी ने अपूर्ण पंचायत भवनों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित पंचायत भवनों का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन ग्रामीण स्तर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन एवं ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनके निर्माण में अनावश्यक देरी न की जाए। वीबी-जी राम जी की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य कराए जाएं तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया जाए। वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए उनकी प्रगति सुनिश्चित की जाए।
15वें वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग एवं केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि आवंटित धनराशि का नियमानुसार उपयोग करते हुए गांवों में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ ही उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए समूहों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया गया।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) के अंतर्गत गांवों में कचरे के उचित निस्तारण एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, ज्वांइट मजिस्टेªट संस्कृति त्रिवेदी, पीडी डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
Also Read- Hardoi Voter List Campaign: हरदोई में मतदाता सूची के लिए विशेष अभियान, बूथों पर बैठेंगे बीएलओ
What's Your Reaction?

