Hardoi News: मिशन शक्ति फेज-6: अरवल पुलिस ने छात्राओं को कराया थाना भ्रमण, महिला सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी
मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत "नव दुर्गा, नव संकल्प—हर बेटी में शक्ति, हर कदम पर सुरक्षा" थीम के तहत
अरवल/हरदोई: मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के अंतर्गत "नव दुर्गा, नव संकल्प—हर बेटी में शक्ति, हर कदम पर सुरक्षा" थीम के तहत बुधवार को थाना अरवल पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम श्री कंपोजिट स्कूल, ग्राम अरवल की छात्राओं को थाने पर आमंत्रित कर उन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग व आत्मनिर्भर बनाना था।

थाना भ्रमण के दौरान समझाई गई पुलिस की कार्यप्रणाली
जागरूकता कार्यक्रम के बाद छात्राओं को थाना परिसर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान उन्हें महिला हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, थाना प्रभारी कक्ष, हवालात, कंप्यूटर कक्ष और कार्यालय जैसे विभिन्न अनुभागों की कार्यप्रणाली और उनकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को विपरीत या आपातकालीन परिस्थिति में तुरंत मदद पाने के लिए प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया:
1090 – महिला पावर लाइन
181 – महिला हेल्पलाइन
112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1930 – साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेतु हेल्पलाइन
साइबर अपराध के प्रति किया गया सतर्क
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आजकल बढ़ रहे साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। उन्हें समझाया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक दीक्षा कटियार, महिला आरक्षी साक्षी शर्मा, आरक्षी मोहित कुमार सहित मिशन शक्ति और साइबर टीम के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Also Read- Special Article: पिता चले जाते हैं, संस्कारों की रोशनी रह जाती है
What's Your Reaction?

