Hardoi News: हरपालपुर CHC पर आशा वर्करों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन; 14 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान

आशा संगिनी - स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश' के आह्वान पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में तैनात

By INA News Desk
Oct 14, 2026 - 15:21
7 Views
Hardoi News: हरपालपुर CHC पर आशा वर्करों का प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन; 14 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान

​हरपालपुर। 'आशा संगिनी - स्वास्थ्य संघ उत्तर प्रदेश' के आह्वान पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में तैनात आशा वर्करों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने 14 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई, तो वे 22 अक्टूबर से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगी।

​अनदेखी का आरोप, मानदेय बढ़ाने की मांग

संघ का कहना है कि आंगनवाड़ी, पंचायत सहायक और शिक्षामित्रों के मानदेय में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की जा चुकी है, लेकिन लगातार संघर्ष के बाद भी आशा संगिनियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।

​प्रमुख मांगें: ​सीएचसी अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में संघ ने निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी हैं:

  • ​24 दिवस के स्थान पर पूरे 30 दिवस का मानदेय दिया जाए।
  • ​सुपरविजन भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर 900 रुपये किया जाए।
  • ​राज्यांश को 1,500 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये किया जाए।
  • कार्यकर्ताओं को राज्य स्वास्थ्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
  • ​मानदेय में प्रतिवर्ष 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।
  • मोबाइल रिचार्ज भत्ता 250 रुपये से बढ़ाकर 599 रुपये किया जाए।
  • क्षेत्र में आवागमन के लिए दोपहिया वाहन उपलब्ध कराया जाए।
  • सेवाकाल के दौरान कार्यकर्ता की मृत्यु होने पर आश्रित को सरकारी नौकरी व 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए।

Also Read- Special Article: पिता चले जाते हैं, संस्कारों की रोशनी रह जाती है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow