Hardoi News: पांच राज्यों और यूपी के 75 जिलों में दिव्यांग युवा शक्ति संगठन ने सौंपा ज्ञापन, हरदोई में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम

दिव्यांगजनों की प्रमुख मांगों को लेकर दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद के आह्वान पर

By INA News Desk
Nov 5, 2026 - 17:36
4 Views
Hardoi News: पांच राज्यों और यूपी के 75 जिलों में दिव्यांग युवा शक्ति संगठन ने सौंपा ज्ञापन, हरदोई में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम
Advertisement
Advertisement

हरदोई। दिव्यांगजनों की प्रमुख मांगों को लेकर दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद के आह्वान पर देशव्यापी ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत पांच राज्यों और उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने जिलों में जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दिव्यांगजनों की समस्याओं और मांगों को उठाया। उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष एहसानुल हक, मध्य प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष वीरेंद्र गोस्वामी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

हरदोई में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन

जनपद हरदोई में राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके उपरांत जिला कार्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन को देश के सभी राज्यों में विस्तार देने तथा दिव्यांगजनों को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

बैठक में लिए गए चार महत्वपूर्ण निर्णय

बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर चार प्रमुख निर्णय लिए गए।

  1. युवा प्रकोष्ठ का गठन: संगठन में युवा प्रकोष्ठ बनाया जाएगा, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

  2. सहयोग कमेटी का गठन: राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला कमेटियों में सहयोग कमेटी बनाई जाएगी। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं से प्रतिमाह 50 या 100 रुपये का सहयोग एकत्रित किया जाएगा।

  3. विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन: इस वर्ष 12 दिसंबर 2026 को हरदोई के मल्लावां में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

  4. संगठन का पुनर्गठन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन: जनवरी में संगठन का पुनर्गठन, रजिस्ट्रेशन और राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय, प्रदेश एवं मंडल कमेटियों के लिए सदस्यता शुल्क अनिवार्य रखने का निर्णय लिया गया।

विभिन्न संगठनों ने भी अभियान में निभाई भूमिका

राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आजाद ने बताया कि संगठन के सहयोगी राष्ट्रीय विकास पार्टी (RVP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में अमरोहा, बिजनौर और सहारनपुर सहित 25 जिलों में ज्ञापन सौंपे गए। वहीं, दिव्यांग विकास सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह आजाद के नेतृत्व में लखनऊ, आजमगढ़ और मथुरा सहित 15 जिलों में ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित हुए। इसके अतिरिक्त फर्रुखाबाद जिलाध्यक्ष दीपक राजपूत, राष्ट्रीय प्रवक्ता हरपाल राजपूत, मेरठ जिलाध्यक्ष महबूब अली, कुशीनगर जिलाध्यक्ष रंजीत प्रताप और बाराबंकी जिलाध्यक्ष नारायण प्रताप सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में अभियान को सफल बनाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डीके आजाद, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला सचिव श्याम जी शुक्ला, प्रमोद कुमार, मंगतराम, संगठन से जुड़े कमलेश जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Also Read- Akhilesh Yadav On Swami Prasad Maurya - हमारे गठबंधन में नहीं हैं स्वामी प्रसाद, सपा अध्यक्ष ने मीडिया से कहा- 'उन्हें इग्नोर करें'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement