Hardoi News: सवायजपुर में भाजपा की चुनावी कवायद तेज, डॉ. मेधा कुलकर्णी ने विधायक रानू और टिकट दावेदारों पर लिया फीडबैक।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा सवायजपुर में संगठनात्मक

By INA News Desk
Nov 26, 2026 - 15:53
3 Views
Hardoi News: सवायजपुर में भाजपा की चुनावी कवायद तेज, डॉ. मेधा कुलकर्णी ने विधायक रानू और टिकट दावेदारों पर लिया फीडबैक।
Advertisement
Advertisement

सवायजपुर, हरदोई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा सवायजपुर में संगठनात्मक बैठक आयोजित कर संगठन की स्थिति, चुनावी तैयारियों और आगामी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया। बैठक में राज्यसभा सांसद, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी डॉ. मेधा कुलकर्णी ने पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों से संवाद कर संगठन की गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का फीडबैक लिया।

बैठक के दौरान वर्तमान विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ के कार्यों, संगठन के साथ उनके समन्वय, कार्यशैली और क्षेत्र में पार्टी की ओर से संचालित विभिन्न अभियानों की प्रगति पर चर्चा हुई। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से टिकट के संभावित दावेदारों की सक्रियता, जनसंपर्क और संगठनात्मक भूमिका के संबंध में भी जानकारी जुटाई गई। डॉ. मेधा कुलकर्णी ने संगठन के विभिन्न स्तरों पर कार्यरत पदाधिकारियों से पार्टी की गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और संगठनात्मक कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। बैठक में मिले सुझावों और फीडबैक के आधार पर संगठन की स्थिति को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई।

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों के मूल्यांकन के साथ आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पी.के. वर्मा, जिला प्रभारी कमलेश मिश्र, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ‘बब्बन’, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, ब्लॉक प्रमुख हरपालपुर अनोखेलाल कश्यप, ब्लॉक प्रमुख सांडी अनिल राजपूत, विधायक प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई जिला जेल का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement