Hardoi: मलौथा में बुद्ध व अंबेडकर प्रतिमाओं का भव्य अनावरण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश। 

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलौथा (हरपालपुर ब्लॉक) में तथागत भगवान गौतम बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा

May 5, 2026 - 20:00
33 Views
Hardoi: मलौथा में बुद्ध व अंबेडकर प्रतिमाओं का भव्य अनावरण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश। 
मलौथा में बुद्ध व अंबेडकर प्रतिमाओं का भव्य अनावरण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश। 

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलौथा (हरपालपुर ब्लॉक) में तथागत भगवान गौतम बुद्ध एवं बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू भइया’ और सांसद जय प्रकाश रावत ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में सहभागिता कर ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान ओमप्रकाश गौतम के संयोजन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान बुद्ध और डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए शिक्षा, समानता और सामाजिक समरसता को अपनाने का आह्वान किया।

विधायक रानू भइया ने कहा कि महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज को एकता और प्रगति की दिशा में प्रेरित करते हैं। वहीं सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, एससी-एसटी-ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष सतीश वर्मा, पूर्व प्रधान आशीष पाण्डेय, रामफेरे कुशवाहा, वीरपाल कठेरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिराम सिंह सहित क्षेत्र के कई प्रधान और सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता के विचारों को सशक्त करने वाला प्रेरणादायक क्षण साबित हुआ।

Also Read- Hardoi: बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला आपदा प्रबंधन की बैठक, डीएम अनुनय झा ने दिए सख्त निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow