हरदोई में लापता 7 वर्षीय बालक का शव मिला, मक्के के खेत में मिली लाश से सनसनी।

जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 7 वर्षीय मासूम बालक,

By INA News Desk
May 5, 2026 - 20:08
58 Views
हरदोई में लापता 7 वर्षीय बालक का शव मिला, मक्के के खेत में मिली लाश से सनसनी।

हरदोई। जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 7 वर्षीय मासूम बालक, जो एक दिन पहले मेला देखने घर से निकला था, उसका शव गांव के बाहर मक्के के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी अकील पुत्र समीदुल हसन निवासी ग्राम मटियामऊ ने दिनांक 02 मई 2026 को थाना मल्लावां में तहरीर देकर बताया था कि उनका 7 वर्षीय पुत्र 01 मई को मेला देखने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। इस पर पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालक की तलाश शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया और लगातार खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में आज 05 मई 2026 को बालक का शव गांव के बाहर एक मक्के के खेत में बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट द्वारा मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुबोध गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Read- Hardoi: बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिला आपदा प्रबंधन की बैठक, डीएम अनुनय झा ने दिए सख्त निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow