Hardoi: डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में कृषि योजनाओं की समीक्षा, आधुनिक खेती और किसानों को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। 

विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा आहूत

By INA News Desk
May 5, 2026 - 20:19
44 Views
Hardoi: डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में कृषि योजनाओं की समीक्षा, आधुनिक खेती और किसानों को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। 
डीएम अनुनय झा की अध्यक्षता में कृषि योजनाओं की समीक्षा, आधुनिक खेती और किसानों को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश। 

हरदोई: विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता मे कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा आहूत की गयी। उन्होंने उपनिदेशक कृषि से कृषक उत्पादक संगठन (एफ०पी०ओ०) के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली तथा। उद्यान विभाग को फूलों की खेती बढाने तथा मशरूम, डैªगन फ्रूट, एवोकैडों की खेती को बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने गन्ना विभाग से गन्ने के वेस्ट से दोना पत्तल बनाये जाने के बारे मे जानकारी ली। उन्होंने पशुपालन विभाग को नस्ल सुधार के निर्देश देते हुये कहा कि 5 गायों से नस्ल सुधार की शुरूआत की जाये। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि किसानों के पशु क्रेडित कार्ड व किसान क्रेडिट कार्ड बनाने मे किसी प्रकार की समस्या न होने पायेे। बैठक के दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग व नलकूप विभाग की योजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, उप निदेशक कृषि, तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- चुनावी महासंग्राम 2026: बंगाल-असम में 'कमल' की लहर, अब सात राज्यों के रण की बारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement