कृषि विभाग से निःशुल्क एवं अनुदान पर बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग करना अनिवार्य

उप कृषि निदेशक ने बताया है, कि इस वित्तीय वर्ष से कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में निःशुल्क मिनीकिट एवं

By INA News Desk
Jun 30, 2026 - 20:45
42 Views
कृषि विभाग से निःशुल्क एवं अनुदान पर बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग करना अनिवार्य
कृषि विभाग से निःशुल्क एवं अनुदान पर बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग करना अनिवार्य
Hardoi: उप कृषि निदेशक ने बताया है, कि इस वित्तीय वर्ष से कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में निःशुल्क मिनीकिट एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज प्राप्त करने हेतु बुकिंग कराना एवं फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य हो गया है, जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं बनी है वह अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के उपरान्त बीज की बुकिंग करें। किसानों द्वारा खरीफ सीजन में जिन बीजों की बुवाई की जाती है जैसे-सामान्य धान, संकर धान, तिल, उड़द, मूंग, अरहर, रागी, सांवा, कोदों, ज्वार, बाजरा आदि इन सभी प्रकार बीजों को प्राप्त करने हेतु बुकिंग कराना आवश्यक है। उपलब्ध लक्ष्य की बुकिंग होने तक बुकिंग हेतु पोर्टल खुला रहेगा। 
उन्होंने बताया कि खरीफ सीजन से केवल बुकिंग करने वाले एवं फार्मर रजिस्ट्री बनवाने वाले ही किसानों को बीज 50 प्रतिशत अनुदान एवं निःशुल्क मिनीकिट बीज के रूप में विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से पी०ओ०एस० मशीन से वितरित किया जायेगा। लक्ष्य के अधिक बुकिंग होने पर जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के समक्ष ई-लॉटरी प्रकिया के माध्यम से किसानों का चयन किया जायेगा। चयन होने का मैसेज किसान के मोबाइल पर भेजा जायेगा। किसान भाइयों से अपील है कि वह अपनी इच्छानुसार बीज की बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल https://agriculture.up.gov.in  पर अवश्य करे तथा इस योजना का लाभ उठाये। बुकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री कराने में किसी भी प्रकार की समस्या के लिए अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार से सम्पर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow