जिलाधिकारी अनुनय झा सख्त, बोले—गोद लिए विद्यालयों में समय पर पूरे हों सभी विकास कार्य

स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिए विद्यालयों

Jun 30, 2026 - 20:36
39 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा सख्त, बोले—गोद लिए विद्यालयों में समय पर पूरे हों सभी विकास कार्य
जिलाधिकारी अनुनय झा सख्त, बोले—गोद लिए विद्यालयों में समय पर पूरे हों सभी विकास कार्य
Hardoi: स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिए विद्यालयों मे कराये गये कार्यो की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से पूर्व एवं अब तक के किये गये कार्यो की स्थिति का अवलोकन करते हुये निर्देशित किया कि जो भी कार्य अभी बचा है, उसे 07 जुलाई तक पूर्ण करे।

उन्होंने कहा कि 10 जुलाई को सभी अधिकारी अपने गोद लिये विद्यालय मे जाकर उसका लोकार्पण कराना सुनिश्चित करे, तथा बच्चों को फल आदि का वितरण भी कराया जाये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रेरित किया कि वह अपने गोद लिये विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उनकोे पूर्ण मनोयोग से पढाई करने तथा नियमित रूप से निर्धारित यूनीफार्म मे विद्यालय आने के लिये प्रेरित भी करे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी विद्यालय की व्यवस्थाओं का नियमित रूप से अनुश्रवण भी करे। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के विकास के लिये अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है, तथा विद्यालय मे बेहतर आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुये गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य कराना हम सभी का दायित्व है, इसलिये सभी पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, सभी खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow