मसाला निर्माण व जूट बैग निर्माण का प्रशिक्षण लेने के लिये 04 जुलाई तक करे आवेदन- सुष्मिता सिंह

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि जनपद-हरदोई में शिक्षित बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों को स्वावलम्बी

By INA News Desk
Jun 30, 2026 - 20:30
37 Views
मसाला निर्माण व जूट बैग निर्माण का प्रशिक्षण लेने के लिये 04 जुलाई तक करे आवेदन- सुष्मिता सिंह
मसाला निर्माण व जूट बैग निर्माण का प्रशिक्षण लेने के लिये 04 जुलाई तक करे आवेदन- सुष्मिता सिंह

Hardoi: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि जनपद-हरदोई में शिक्षित बेरोजगार नवयुवक/नवयुवतियों को स्वावलम्बी बनाने हेतु कौशल सुधार प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से (सामान्य जाति) हेतु मसाला निर्माण-25 प्रशिक्षार्थियों को मसाला निर्माण ट्रेड का एवं (एस०सी०एस०पी०) जाति हेतु को जूट बैग निर्माण-25 व हलवाई-25 प्रशिक्षार्थियों की ट्रेड का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

उक्त प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन विभागीय पोर्टल upkvib.gov.in  04 जुलाई 2026 तक आंमत्रित किये जा रहे है। अतः इच्छुक प्रशिक्षार्थी/अभ्यर्थी अपना आवेदन ट्रेड वाई 04 जुलाई 2026 तक सकते है और आवेदन करने के उपरान्त 06 जुलाई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, सिनेमा चौराहा लखनऊ रोड, हरदोई में हार्ड कॉपी जमा करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामोद्योग कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow