Hardoi News: हरदोई के चार ब्लॉकों में एमडीए अभियान शुरू, 9.20 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ जनपद के चार

By INA News Desk
Nov 19, 2026 - 23:34
3 Views
Hardoi News: हरदोई के चार ब्लॉकों में एमडीए अभियान शुरू, 9.20 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया रोधी दवा
Advertisement
Advertisement

हरदोई: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ जनपद के चार ब्लाकों अहिरोरी, साण्डी, बिलग्राम, कोथावा में हुआ। इस अभियान में लगभग 9.20 लाख लोगों को दवा खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद सचान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान 19 नवंबर से शुरू होकर सात दिसंबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान में लगभग 9.20 लाख लोगों को दवा खिलाई जाएगी। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पात्र लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी। 

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान में नेवर टेकन (कभी न दवा खाने वाले) व रेफ्यूजल (इनकार करने वाले) लाभार्थी पर फोकस है। पांच से 15 नवंबर तक चले विशेष अभियान सैकड़ों नेवर टेकन व दीवाली के मौके पर घर आए प्रवासियों को दवा खिलाई जा चुकी है। बचे हुए लोगों को एमडीए अभियान के दौरान दवा खिलाई जाएगी। सात दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के सफल आयोजन के लिए 912 टीमें (1824 ड्रग एडमिनिस्टेटर) की टीम तैनात की गई है, जो घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता केवल दवाओं के वितरण से सुनिश्चित नहीं होगी, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति द्वारा दवा का सेवन करना जरूरी है। इसके लिए समुदाय में जागरूकता और विश्वास का माहौल बनाना होगा। 
 
जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र कुमार ने अपील करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो व्यक्ति के जीवन को लंबे समय तक प्रभावित कर सकती है। इसके संक्रमण से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय एमडीए अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं का सेवन करना है।

ब्लाक कोथावां में मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल वीबीडी डा. सुरेंद्र कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र यादव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.विपुल वर्मा, एडीओ पंचायत सुधाकर बाजपेयी, सीडीपीओ प्रमिला जोशी, पीसीआई की जिला अधिकारी (DO) डॉ. नूपुर रायज़ादा, व पाथ संस्था से जुबैर आलम, मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साण्डी पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश बाजपेयी व अन्य मौजूद रहे।

ब्लाक अहिरोरी में प्रधान सोनू यादव व मंडल अध्यक्ष सालिकराम वर्मा ने एमडीए अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. राजीव रंजन व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, अहिरोरी ब्लाक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरखेरवा पर प्रधान नीर राजपाल, कोटेदार संतराम व पेशेंट प्लेटफार्म के राजकुमार गुप्ता द्वारा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च संस्था के प्रोजेक्ट एसोसिएट प्रदीप कुमार दीक्षित मौजूद रहे। बिलग्राम सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डा. हेमंत राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Also Read- Retail Inflation July 2026: जुलाई में बढ़कर 4.45% हुई खुदरा महंगाई दर, अंडा, चिकन, प्याज और लहसुन हुए महंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement