Hardoi News: दीवाली पर घर लौटे प्रवासियों को फाइलेरिया से बचाने की मुहिम तेज! स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान, 15 नवंबर तक खिलाई जाएगी दवा

जनपद के कोथावां, सांडी, बिलग्राम और अहिरोरी ब्लाक में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 19 नवंबर से 7 दिसंबर

By INA News Desk
Nov 5, 2026 - 18:34
1 Views
Hardoi News: दीवाली पर घर लौटे प्रवासियों को फाइलेरिया से बचाने की मुहिम तेज! स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान, 15 नवंबर तक खिलाई जाएगी दवा
Advertisement
Advertisement

हरदोई: जनपद के कोथावां, सांडी, बिलग्राम और अहिरोरी ब्लाक में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 19 नवंबर से 7 दिसंबर तक सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान संचालित होगा। इससे पहले नेवर टेकन यानी अब तक कभी फाइलेरिया रोधी दवा न खाने वालों और दीवाली के अवसर पर घर वापस आ रहे प्रवासी लोगों को दवा खिलाने का अभियान गुरुवार से शुरू हो गया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर हासबरौली पर प्रधान गीता देवी ने बूथ का इनॉग्रेशन किया। पहले प्रधान ने खुद दवा खाकर प्रवासी परिवारों के सदस्यों को दवा का महत्व समझाया और सभी लोगों से दवा खाने की अपील की। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) शमा खातून ने प्रवासी परिवारों के सदस्यों को दवा खिलाई। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविन्द सचान ने बताया कि एमडीए के तहत स्वास्थ्यविभाग की टीमें घर-घर जाकर और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया रोधी दवा खिलाएंगी। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि दीवाली पर घर लौटे प्रवासियों और जिन लोगों ने पहले कभी दवा नहीं ली है, उन्हें फाइलेरिया से बचाने के लिए विभाग पूरी मुस्तैदी से जुटाहै। आगामी एमडीए अभियान से पहले ही विभाग की ओर से विशेष दवा सेवन अभियान की शुरुआत कर दी गई है। यह विशेष अभियान 15 नवंबर तक चलेगा।,  

दिल्ली में नहीं मिली दवा, हासबरौली आकर पहली बार खाई फाइलेरिया रोधी दवा

ग्राम हासबरौली निवासी 26 वर्षीय शालू बताती हैं,  हमारा परिवार अपनी आजीविका चलाने के लिए दिल्ली में काम करता है। वहां फाइलेरिया से बचाव की दवा नहीं खिलाई जाती है। आशा कार्यकर्ता वंदना सिंह और सेंटर फार एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) प्रतिनिधि ने फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मैंने पहली बार फाइलेरिया रोधी दवा खाई। यह दवा फाइलेरिया से बचने के लिए खिलाई जा रही है, सभी को इसे जरूर खाना चाहिए। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता वंदना सिंह, पूजा देवी, सीमा देवी, रेनू, ममता और शांति सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का स्टाफ मौजूद रहा।

Also Read- Retail Inflation July 2026: जुलाई में बढ़कर 4.45% हुई खुदरा महंगाई दर, अंडा, चिकन, प्याज और लहसुन हुए महंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement