हरदोई में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया आगाज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, जागरूकता एवं घर-घर दस्तक अभियान के माध्यम से

By INA News Desk
Jul 1, 2026 - 19:09
42 Views
हरदोई में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया आगाज
हरदोई में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने किया आगाज

हरदोई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से संचारी रोगों की रोकथाम, स्वच्छता, जागरूकता एवं घर-घर दस्तक अभियान के माध्यम से जनसामान्य तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं आवश्यक जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारम्भ 100 शैय्या चिकित्सालय, हरदोई मे मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती पीके वर्मा द्वारा किया गया।

इसी क्रम मे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस महत्वपूर्ण अभियान को जनसहभागिता के सहयोग से संचालित करने का आह्वान करते हुए अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल सरकारी प्रयासों से ही नहीं, बल्कि जनजागरूकता, स्वच्छता एवं सामूहिक सहभागिता से संभव है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखें तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भवनाथ पांडेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविन्द सचान, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल शुक्ला, नोडल अधिकारी वेक्टर बॉर्न डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ प्रदीप गौतम, डॉ सीबी सिंह व् डॉ सुजीत सिंह सहित वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी व् क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने बच्चों को पिलाई दवा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow