इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. के नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ, सोनिया मिश्रा बनीं अध्यक्ष

इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. के सत्र 2026-27 का शुभारंभ 1 जुलाई से नई कार्यकारिणी के गठन के साथ हुआ। क्लब की

Jul 1, 2026 - 19:01
61 Views
इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. के नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ, सोनिया मिश्रा बनीं अध्यक्ष
इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. के नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ, सोनिया मिश्रा बनीं अध्यक्ष

हरदोई। इनर व्हील क्लब ऑफ हरदोई डी.ओ.डी. के सत्र 2026-27 का शुभारंभ 1 जुलाई से नई कार्यकारिणी के गठन के साथ हुआ। क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने पदभार ग्रहण करते हुए सेवा कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।

नए सत्र के प्रथम दिन राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर एसोसिएशन प्रेसिडेंट विनुता हरीश के संकल्प "जीवन धारा प्रोजेक्ट" के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मनीषा बाजपेई के मार्गदर्शन में लखनऊ रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल, मन्नापुरवा में एक किडनी रोगी को डायलिसिस के लिए गोद लिया गया। रोगी के प्रथम डायलिसिस की संपूर्ण व्यवस्था क्लब सदस्य अदिति गौर के सहयोग से कराई गई। अध्यक्ष सोनिया मिश्रा ने बताया कि क्लब भविष्य में भी इस रोगी सहित अन्य जरूरतमंद किडनी मरीजों के लिए निशुल्क डायलिसिस की व्यवस्था अपने सदस्यों के सहयोग से उपलब्ध कराता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले डॉ. एस.एस. तोमर, डॉ. अक्षय प्रताप सिंह, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. आशुतेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. आदित्य कुमार गुप्ता तथा डॉ. अहमद फ़राज़ को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अदिति गौर, अनुराधा मिश्रा, सी.जी.आर., सुप्रिया सेठ, रागिनी तिवारी, पूजा जैन तथा चेतना शुक्ला सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow