Hardoi : पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने बच्चों को पिलाई दवा

नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र 'मधुर' ने जिला महिला चिकित्सालय में बने पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा की दो बूंद पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By INA News Desk
Jun 29, 2026 - 21:33
47 Views
Hardoi : पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने बच्चों को पिलाई दवा
Hardoi : पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने बच्चों को पिलाई दवा

हरदोई: जिले में पल्स पोलियो अभियान का औपचारिक आगाज हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र 'मधुर' ने जिला महिला चिकित्सालय में बने पोलियो बूथ पर बच्चों को दवा की दो बूंद पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इनमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद सचान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह और जेएसआई संस्था के प्रतिनिधि शामिल थे। सभी जिम्मेदारों ने नागरिकों से अपने बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

इस दौरान डॉ. आर.के. सिंह ने अभियान की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन पूरे जिले में कुल 1792 पोलिया बूथ सक्रिय किए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर सुबह से ही बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि जो बच्चे किसी वजह से बूथ तक नहीं आ पाए हैं, उनके लिए अगले दिन से विशेष घर-घर राउंड शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दस्तक देंगी और छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाकर सुरक्षित करेंगी। नगर पालिका अध्यक्ष और डॉक्टरों ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलवाएं ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सके।

Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow