​संडीला के चंदी खेड़ा में 'लताकुंज शिक्षण संस्थान' का भव्य शुभारंभ; राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

जनपद हरदोई की विधानसभा 161 (संडीला) के अंतर्गत आने वाली ग्रामसभा बहेरिया के मजरा चंदी खेड़ा में शिक्षा की

By INA News Desk
Jul 1, 2026 - 19:19
27 Views
​संडीला के चंदी खेड़ा में 'लताकुंज शिक्षण संस्थान' का भव्य शुभारंभ; राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
​संडीला के चंदी खेड़ा में 'लताकुंज शिक्षण संस्थान' का भव्य शुभारंभ; राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

संडीला/हरदोई। जनपद हरदोई की विधानसभा 161 (संडीला) के अंतर्गत आने वाली ग्रामसभा बहेरिया के मजरा चंदी खेड़ा में शिक्षा की एक नई अलख जगाने के उद्देश्य से 'लताकुंज शिक्षण संस्थान' का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने फीता काटकर संस्थान का विधि-विधान से उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक और भावुक पल के साक्षी बनने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और ग्रामीण एकत्रित हुए।

  • ​पिता के पसीने से सींची गई शिक्षा की नींव

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज अर्कवंशी ने भावुक होते हुए समाज के सामने संघर्ष और समर्पण की एक अद्भुत मिसाल पेश की। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय की एक-एक ईंट उनके पिता के कड़े परिश्रम और त्याग की कहानी कहती है। उनके पिता, जो कि पेशे से एक राजमिस्त्री हैं, उन्होंने दिन-रात मेहनत-मजदूरी करके और अपनी गाढ़ी कमाई जोड़कर इस भव्य विद्यालय भवन का निर्माण कराया है। अनुज अर्कवंशी ने संकल्प लिया कि वे अपने पिता के इस त्याग को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और ग्रामीण अंचल के बच्चों को उच्च स्तरीय व संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को संवारेंगे। प्रधानाचार्य के इस जज्बे की मुख्य अतिथि सुनील अर्कवंशी जी ने जमकर सराहना की।

  • ​पर्यावरण संरक्षण का संदेश: मुख्य अतिथि व दिग्गजों ने लगाए पौधे

उद्घाटन समारोह को केवल एक औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर पर्यावरण संरक्षण से भी जोड़ा गया। मुख्य अतिथि सुनील अर्कवंशी, प्रधानाचार्य व अन्य अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में 5 फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाए गए। इस दौरान उपस्थित लोगों से अपील की गई कि शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा करना भी हम सभी का परम दायित्व है।

  • ​सैकड़ों ग्रामीणों और प्रबुद्ध जनों ने दिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्र के लोकप्रिय बीडीसी शिवराज अर्कवंशी और प्रतिष्ठित शिक्षक भारती जी ने भी संस्थान का मार्गदर्शन किया। अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे उच्च शिक्षण संस्थान की अत्यंत आवश्यकता थी, जिससे गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में संभ्रांत नागरिक, अभिभावक और युवा एकत्रित हुए, जिन्होंने नए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस मौक़े पर संस्कृति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक अर्कवंशी,डॉ अमर सिंह, डॉ राहुल अर्कवंशी,आकाश अर्कवंशी,अनिल कुमार,विमल सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे!

Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow