Hardoi News: सण्डीला तहसील में खाद्य एवं रसद विभाग का जनता दिवस, 141 आवेदन प्राप्त; 53 का मौके पर निस्तारण

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सण्डीला के आदेशानुपालन में तहसील सण्डीला कार्यालय में खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित

By INA News Desk
Sep 8, 2026 - 19:36
4 Views
Hardoi News: सण्डीला तहसील में खाद्य एवं रसद विभाग का जनता दिवस, 141 आवेदन प्राप्त; 53 का मौके पर निस्तारण

Hardoi: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सण्डीला के आदेशानुपालन में तहसील सण्डीला कार्यालय में खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित जनता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जीतेन्द्र पाठक, पूर्ति निरीक्षक नरेन्द्र कुमार चौबे (विकास खण्ड सण्डीला, बेहन्दर एवं कोथावां), पूर्ति निरीक्षक प्रमोद पांचाल (विकास खण्ड भरावन) तथा पूर्ति निरीक्षक राकेश मल्ल (विकास खण्ड कछौना) द्वारा विकास खण्डों एवं नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्डों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त कर उनका निस्तारण किया गया।

जनता दिवस के दौरान कुल 141 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदन पत्रों में से 53 आवेदन पत्रों का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मौके पर ही तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शेष 88 आवेदन पत्रों पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जिनका निस्तारण यथाशीघ्र किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सण्डीला के आदेशानुपालन में खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तहसील सण्डीला कार्यालय में जनता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन की राशनकार्ड एवं खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

Also Read- Hardoi News: राज्य अध्यापक पुरस्कार 2025 से सम्मानित शिक्षिका विजयावती का डीएम कार्यालय में हुआ सम्मान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow