हरदोई में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, दंपति और 3 माह के मासूम की मौत
जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जफरपुर पुलिया के पास एक कार अनियंत्रित
हरदोई। जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जफरपुर पुलिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में दंपति और उनके तीन माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक युवक सुरक्षित बच गया।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार 6 नवंबर 2026 को सुबह करीब 4 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि ग्राम जफरपुर पुलिया के पास कार सवार लोग नहर में डूब गए हैं। सूचना पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कार सवार सभी लोगों को नहर से बाहर निकाला गया। कार संख्या UP32JP3118 में आदित्य सिंह (28), रमेश (35), उनकी पत्नी नीलम (32) और तीन माह का बच्चा सवार थे। सभी हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा के निवासी थे और गुड़गांव से हरदोई लौट रहे थे। इसी दौरान शाहपुर मोड़ के पास जफरपुर पुलिया पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
हादसे में आदित्य सिंह सुरक्षित बच गए, जबकि रमेश, नीलम और तीन माह के बच्चे को एंबुलेंस से जिला अस्पताल कन्नौज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। कन्नौज पुलिस द्वारा पंचायतनामा सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रामसूरत सोनकर ने घटना की जानकारी दी।
What's Your Reaction?

