Hardoi News: हरदोई युवा महोत्सव में सजी सुरों की महफिल, भातखंडे के कलाकारों ने बांधा समां

हरदोई युवा महोत्सव सीजन-5 के पांचवें दिन सुरों से सजी शानदार शाम का आयोजन किया गया। लखनऊ के भातखंडे

By INA News Desk
Nov 6, 2026 - 17:07
6 Views
Hardoi News: हरदोई युवा महोत्सव में सजी सुरों की महफिल, भातखंडे के कलाकारों ने बांधा समां
Advertisement
Advertisement

हरदोई। हरदोई युवा महोत्सव सीजन-5 के पांचवें दिन सुरों से सजी शानदार शाम का आयोजन किया गया। लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से आए कलाकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बॉलीवुड के सदाबहार गीतों और युगल प्रस्तुतियों ने पूरे कार्यक्रम में संगीत का जादू बिखेर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा मिश्रा ने भगवान गणेश का पूजन-अर्चन और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव की टीम पांच वर्षों से लगातार विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच प्रदान कर रही है। इसके माध्यम से कई बच्चे अन्य जिलों और प्रदेशों में हरदोई का नाम रोशन कर रहे हैं। इस दौरान युवा श्रेय मिश्रा, क्षेत्रीय संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को भी महोत्सव की टीम की ओर से सम्मानित किया गया।

संगीतमय कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय शिक्षिका एवं गायिका विनी शर्मा की गीत प्रस्तुति से हुई। इसके बाद कलाकारों ने सामूहिक रूप से 'हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें' गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। हरदोई के ट्रायो सिंगर मोहम्मद उस्मान सिद्दीकी, अभिषेक द्विवेदी और अभिनव पांडेय ने 'प्यार दीवाना होता है, मस्ताना होता है' गीत पर शानदार ग्रुप प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।

लखनऊ के भातखंडे संगीत संस्थान से आईं अंकिता सिंह ने 'कोई शहरी बाबू' गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं शोभा सिंह ने 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी', ममता वर्मा ने 'जिस पथ पे चला नहीं' और यशी सोनी ने 'बाहों में चले आओ' गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के गायक श्याम जी ने 'आज की रात मेरे दिल की सलामी ले ले' गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

युगल गीतों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। अभिषेक द्विवेदी और अंकिता सिंह ने 'भीगी-भीगी रातों में' गीत से रोमांटिक माहौल बनाया, जबकि अभिनव पांडेय और शोभा सिंह ने 'तेरी बिंदिया रे' गीत की सेमी-क्लासिकल प्रस्तुति से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

पूरे कार्यक्रम का संयोजन उस्मान सिद्दीकी ने किया। लखनऊ से आए मशहूर एंकर एवं गायक साजिद अब्बासी ने अपनी शानदार एंकरिंग और दर्दभरे गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के अंत में हरदोई युवा महोत्सव के आयोजक अंशु गुप्ता और सुमित श्रीवास्तव भानू ने सभी गायकों एवं अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति से शिवाय श्रीवास्तव, वैशाली शुक्ला, माधव सिंह, कबीर त्रिपाठी, ऋषभ राजवंशी, राधे प्रियांशु भारती, आयुष ठाकुर, अजितेश्वर शुक्ला, आयुष सिंह, जतिन अवस्थी और नवल किशोर सहित मेला कमेटी से बिल्लू, विकास रुहेला और दुर्गा मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi News: हरदोई में धान खरीद में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, 25 केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement