Hardoi News: CDO के निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल, वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी हरदोई नेहा ब्याडवाल द्वारा को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड सुरसा एवं विकासखंड

By INA News Desk
Nov 28, 2026 - 19:24
4 Views
Hardoi News: CDO के निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल, वेतन रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश
Advertisement
Advertisement

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी हरदोई नेहा ब्याडवाल द्वारा को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड सुरसा एवं विकासखंड बिलग्राम का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों, पटल व्यवस्थाओं, अभिलेखों, साफ-सफाई एवं विभागीय कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • विकासखंड सुरसा का निरीक्षण

विकासखंड सुरसा के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय, एनआरएलएम कार्यालय, सभागार, ब्लॉक परिसर, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय, प्रेरणा कैंटीन तथा प्रशासनिक भवन स्थित स्थापना पटल, सहायक लेखाकार पटल एवं एपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया गया। स्थापना पटल पर सर्विस बुक में प्रविष्टियां अद्यतन न पाए जाने तथा जीपीएफ पासबुक में प्रविष्टियां पूर्ण न होने पर पटल सहायक सर्वेश कुमार को एक सप्ताह के भीतर समस्त अभिलेख अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही माह नवम्बर का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित रखने के निर्देश दिए गए।

शिकायत लिपिक रमेश कुमार एक सप्ताह से बिना किसी अनुमति के अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उनका वेतन बाधित करते हुए आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिए।

  • विकासखंड बिलग्राम का निरीक्षण

विकासखंड बिलग्राम के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा आवासीय परिसर, प्रशासनिक भवन, सहायक विकास अधिकारी पंचायत कार्यालय, एनआरएलएम कार्यालय तथा प्रशासनिक भवन स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया। परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था असंतोषजनक पाए जाने तथा शौचालयों का रखरखाव ठीक न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत जितेंद्र गुप्ता का वेतन बाधित करते हुए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

एनआरएलएम के बीएमएम श्याम सिंह दिनांक 07 नवम्बर से लगातार अनुपस्थित पाए गए। इस पर उनका मानदेय बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश उपायुक्त एनआरएलएम को दिए गए। स्टॉक पंजिकाओं का रखरखाव संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी अतिकुर रहमान को एक माह के भीतर समस्त पंजिकाएं पूर्ण एवं अद्यतन करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में माह दिसम्बर का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, ब्लॉक में अतिरिक्त प्रभार देख रहे अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के एक माह से ब्लॉक में उपस्थित न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विकासखंड सुरसा में खंड विकास अधिकारी दीपंकर एवं जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार तथा लेखाकार आनंद कुमार उपस्थित रहे। वहीं विकासखंड बिलग्राम में खंड विकास अधिकारी नवनीत कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार एवं लेखाकार सुनील यादव उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में अभिलेखों का रखरखाव, साफ-सफाई, नियमित उपस्थिति तथा शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनुशासनहीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Ballia Encounter News: दुबहड़ पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, तमंचा बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement