Hardoi: सीडीओ नेहा ब्याडवाल का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कई कर्मचारियों का वेतन रोका, गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने उद्यान विभाग से स्वीकृत लगभग 1.4987 करोड़ रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था

Aug 7, 2026 - 20:05
 0  7
Hardoi: सीडीओ नेहा ब्याडवाल का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कई कर्मचारियों का वेतन रोका, गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश
सीडीओ नेहा ब्याडवाल का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कई कर्मचारियों का वेतन रोका, गुणवत्ता सुधार के सख्त निर्देश

Hardoi: मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने उद्यान विभाग से स्वीकृत लगभग 1.4987 करोड़ रुपये की लागत से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा विकास खण्ड सुरसा के ग्राम लाल पालपुर में निर्मित कराए जा रहे लोहिया पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्वीकृत 625 मीटर बाउंड्रीवाल के सापेक्ष मात्र 170 मीटर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है तथा शेष स्वीकृत कार्य प्रारम्भ नहीं किए गए हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं एवं जिला उद्यान अधिकारी को निर्धारित समयावधि में सभी कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। 

इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने हाईटेक नर्सरी थमरावा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीड सोइंग मशीन तथा दोनों चौंबरों के चलित स्प्रिंकलर सिंचाई यंत्र खराब पाए गए। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि गत वर्ष नर्सरी का संचालन स्वयं सहायता समूहों द्वारा किया जा रहा था, जबकि इस वर्ष ऐसा नहीं हो रहा है। मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक उपकरणों का खराब पाया जाना अत्यंत गंभीर मानते हुए नर्सरी प्रभारी अजय कुमार वर्मा, माली अमित कुमार तथा गया प्रसाद का माह अगस्त, 2026 का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। साथ ही जिला उद्यान अधिकारी को 15 दिवस के भीतर हाईटेक नर्सरी का संचालन मानकों के अनुरूप सुनिश्चित कराने तथा अन्यथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने टीएचआर (टेक होम राशन) प्लांट टड़ियावां का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लांट संचालित मिला, जिसका संचालन ओम शांति प्रेरणा महिला लघु उद्योग इकाई, गद्दीपुरवा, सिकंदरपुर, टड़ियावां द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण में प्लांट पर साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर तैयार किए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता की जांच हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सैंपलिंग कराने के निर्देश दिए, जिसके अनुपालन में सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराग सिंह द्वारा पोषाहार के नमूने एकत्र किए गए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जून, 2026 में प्राप्त सामग्री का स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, किन्तु नोडल बीएमएम द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा सके। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अभिलेखों का मिलान होने तक नोडल बीएमएम एवं सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) का वेतन बाधित करने तथा उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश उपायुक्त, स्वतः रोजगार को दिए। 

निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता इं. अजय पाल सिंह, अवर अभियंता आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सुभाष चन्द्र, खंड विकास अधिकारी हरियावां सत्यदेव यादव, सहायक उद्यान निरीक्षक अजय कुमार वर्मा, सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) नितिन कुमार एवं बीएमएम/नोडल टीएचआर प्लांट आशीष कुमार मिश्र सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- ‘ऐसे नहीं चलेगा लोकतंत्र...’: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर दागे तीखे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।