Hardoi: गोवंश संरक्षण व्यवस्था को लेकर CDO नेहा ब्याडवाल सख्त, 10 दिन में सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के अंतर्गत संचालित मॉडल

Jun 10, 2026 - 18:07
28 Views
Hardoi: गोवंश संरक्षण व्यवस्था को लेकर CDO नेहा ब्याडवाल सख्त, 10 दिन में सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश
गोवंश संरक्षण व्यवस्था को लेकर CDO नेहा ब्याडवाल सख्त, 10 दिन में सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

हरदोई: विकास भवन सभागार, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के अंतर्गत संचालित मॉडल गौशालाओं, नन्दी गौशालाओं, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा गोवंश आश्रय स्थलों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट/कम्पोस्ट खाद के विपणन संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर चयनित मॉडल गौशालाओं में भूसा घर, केयर टेकर कक्ष, पेयजल एवं अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही, आश्रय स्थलों में संरक्षित नर, मादा, बछड़ों एवं अस्वस्थ गोवंशों का पृथक्कीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त सभी व्यवस्थाएं आगामी 10 दिवस के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।

मुख्य विकास अधिकारी ने नन्दी गौशालाओं में निराश्रित नर गोवंशों के स्थानांतरण कार्य में अपेक्षित गति लाने तथा उपलब्ध क्षमता का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंशों के समुचित संरक्षण, संवर्धन एवं देखभाल के लिए निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन किया जाना आवश्यक है।

बैठक में समस्त गोवंश आश्रय स्थलों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की 24×7 सतत क्रियाशीलता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु सभी कैमरे नियमित रूप से संचालित एवं मॉनिटर किए जाएं।

इसके अतिरिक्त, गोवंश आश्रय स्थलों में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट एवं कम्पोस्ट खाद के प्रभावी विपणन एवं उपयोग को बढ़ावा देने हेतु कृषि, उद्यान एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण; उपायुक्त (मनरेगा); मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी; जिला कृषि अधिकारी; सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता; जिला उद्यान अधिकारी; जिला पंचायत राज अधिकारी; समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा उप मुख्य एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Also Read- Lucknow: देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है यह कीर्तिमान: मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow