हरदोई में गौ संरक्षण की अनूठी पहल, 200 गौशालाओं में लगाए जाएंगे तिरपाल और फव्वारे।

भीषण गर्मी और लू से गौवंश को राहत दिलाने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल की गई है। एग्जीक्यूटिव

May 27, 2026 - 13:35
51 Views
हरदोई में गौ संरक्षण की अनूठी पहल, 200 गौशालाओं में लगाए जाएंगे तिरपाल और फव्वारे।
हरदोई में गौ संरक्षण की अनूठी पहल, 200 गौशालाओं में लगाए जाएंगे तिरपाल और फव्वारे।

हरदोई। भीषण गर्मी और लू से गौवंश को राहत दिलाने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन द्वारा सराहनीय पहल की गई है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से जनपद की 200 गौशालाओं के लिए तिरपाल दान स्वरूप उपलब्ध कराए गए, ताकि गौमाता को तेज धूप और लू से सुरक्षित रखा जा सके।

मुख्य विकास अधिकारी IAS नेहा ब्याडवला द्वारा उक्त तिरपाल पशुपालन विभाग को समर्पित किए गए, जिससे उन्हें तत्काल गौशालाओं में लगवाया जा सके। प्रशासन की इस पहल से गर्मी के मौसम में गौवंश को राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही डीसी मनरेगा रवि प्रकाश सिंह एवं पीडी अशोक कुमार मौर्य के निर्देशन में गौशालाओं में फव्वारों की व्यवस्था भी कराई गई है। फव्वारों के माध्यम से गौशालाओं का तापमान नियंत्रित रखने और गौवंश को गर्मी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद प्रशासन की यह पहल पूरे जिले के लिए एक अनुकरणीय मिसाल बनकर सामने आई है। स्थानीय लोगों एवं गौसेवकों ने प्रशासन के इस संवेदनशील कदम की सराहना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow