Hardoi News: हरदोई में शराब ठेके की कैंटीन पर बवाल! मारपीट में युवक की नाक पर आई चोट, CCTV फुटेज से जाँच की मांग

शहर के सांडी चुंगी स्थित देशी शराब के ठेके की कैंटीन पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कैंटीन पर काम करने

By INA News Desk
Nov 5, 2026 - 21:52
8 Views
Hardoi News: हरदोई में शराब ठेके की कैंटीन पर बवाल! मारपीट में युवक की नाक पर आई चोट, CCTV फुटेज से जाँच की मांग
Advertisement
Advertisement

हरदोई। शहर के सांडी चुंगी स्थित देशी शराब के ठेके की कैंटीन पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कैंटीन पर काम करने वाले एक व्यक्ति पर गाली-गलौज और मारपीट कर नाक पर चोट पहुँचाने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर निष्पक्ष जाँच और आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के शिकायती पत्र के अनुसार, घटना 04 नवंबर 2026 को शाम करीब 4:30 बजे की है। वह सांडी चुंगी स्थित देशी शराब के ठेके की कैंटीन पर मौजूद था। इसी दौरान कैंटीन पर काम करने वाले व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान उक्त व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे उसकी नाक पर चोट लग गई और काफी खून निकलने लगा।

पीड़ित का कहना है कि मारपीट के कारण उसकी नाक टेढ़ी हो गई है तथा उसमें सूजन और काफी दर्द है। उसने आरोपी की ओर से लगाए जा रहे गाली देने के आरोप को भी गलत बताया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में घटनास्थल पर मौजूद लोगों को संभावित गवाह बताते हुए उनके बयान दर्ज कराने की मांग की है। साथ ही घटना के समय की CCTV फुटेज सुरक्षित कराकर उसकी जाँच कराने और अपनी मेडिकल जाँच करवाकर चोटों का रिकॉर्ड दर्ज करने का अनुरोध किया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जाँच कर मेडिकल रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की उचित धाराओं में आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement