Hardoi News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर DM का सख्त रुख, मानक विहीन स्कूलों को नहीं बनाया जाएगा केंद्र
स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट
हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि शासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए स्पष्ट मानक निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत विद्यालयों की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य कराया गया है। निर्धारित मानकों के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों का चयन किया जाएगा।
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों को पूरा न करने वाले किसी भी विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े। आवश्यकता के अनुसार विद्यालयों का सत्यापन कराकर ही संबंधित सूचना प्रेषित की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?

