Hardoi News: डीएम के सामने पहुंचीं 86 फरियादें, अधिकारियों को मिला निस्तारण का अल्टीमेटम

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक

By INA News Desk
Nov 3, 2026 - 15:03
5 Views
Hardoi News: डीएम के सामने पहुंचीं 86 फरियादें, अधिकारियों को मिला निस्तारण का अल्टीमेटम
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं।

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Gurugram Road Rage: 5 गाड़ियों को रौंदने और महिला से बदसलूकी करने वाले स्कॉर्पियो चालक को थाने से मिली जमानत, पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement