Hardoi News: जनसुनवाई में डीएम राहुल पाण्डेय ने सुनीं 64 शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं
Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान कुल 64 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दीपाली भार्गव तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
Also Read- यूपी में बेसिक शिक्षा का हुआ कायाकल्प, कंपोजिट स्कूलों में शिक्षकों की संख्या 1.85 लाख के पार
What's Your Reaction?

