Hardoi News: हरदोई में जनसुनवाई के दौरान DM ने सुनीं 81 शिकायतें, गैरहाजिर अधिकारियों पर वेतन रोकने के निर्देश

जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई

By INA News Desk
Nov 4, 2026 - 16:44
2 Views
Hardoi News: हरदोई में जनसुनवाई के दौरान DM ने सुनीं 81 शिकायतें, गैरहाजिर अधिकारियों पर वेतन रोकने के निर्देश
Advertisement
Advertisement

Hardoi: जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई मे कुल 81 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्षता से परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। 
इस दौरान जिलाधिकारी ने जूम के माध्यम से उपस्थिति की जांच की। जांच के दौरान कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई में आमजन की शिकायतें सुनी जाएं तथा उनका प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण एवं कार्यालय में उपस्थिति के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Also Read- हरदोई में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा, संडीला और शाहबाद में 95 किग्रा दूषित मिठाई नष्ट, नमूने भेजे गए लैब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement