Lucknow News: एलडीए की लॉटरी में 1,436 परिवारों को मिला अपना आशियाना, आवंटन से खिले चेहरे
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के 1,436 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी
- एलडीएः दूसरे दिन 1,436 परिवारों को मिली खुशियों की सौगात
- नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के आवेदकों को आवंटित किये गये भूखण्ड
- इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पारदर्शी तरीके से हुई लॉटरी प्रक्रिया, आवंटन होने पर आवेदकों के चेहरे खिले
- अब शुक्रवार को अंतिम दिन 860 भूखण्डों का लॉटरी से होगा आवंटन
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के 1,436 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुयी दूसरे दिन की लॉटरी में आवेदकों के हाथों से ही लकी ड्रा की पर्चियां निकलवायी गयीं। अपने नाम की पर्ची खुलते ही आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
अब शुक्रवार को अंतिम दिन अन्य श्रेणी के 860 भूखण्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। इस मौके पर अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा एवं सी0पी0 त्रिपाठी, वित्त नियंत्रक अनिल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम, उप सचिव माधवेश कुमार एवं विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार व रोहित सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
वरुण विहार में 617 भूखण्डों का आवंटन
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर सभागार में वरुण विहार योजना के प्रथम चरण की लॉटरी आयोजित की गई। इसमें 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 617 भूखण्डों का आवंटन किया गया। अब शुक्रवार को 162, 288, 300 एवं 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के शेष 727 भूखण्डों की लॉटरी निकाली जाएगी।
- नैमिष नगर में 819 भूखण्डों का आवंटन
अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में नैमिष नगर योजना के प्रथम चरण की लॉटरी आयोजित की गई। इसमें 162 एवं 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के कुल 819 भूखण्डों का आवंटन किया गया। अब शुक्रवार को 288 एवं 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के शेष 133 भूखण्डों की लॉटरी निकाली जाएगी।
- यू-ट्यूब पर लॉटरी का लाइव प्रसारण
नैमिष नगर और वरुण विहार योजना के भूखण्डों के लिए 24 सितंबर से 27 अक्टूबर, 2026 के मध्य ऑनलाइन पंजीकरण खोला गया था। दोनों योजनाओं में कुल 38,457 लोगों ने पंजीकरण कराया है। बृहस्पतिवार को लॉटरी के दूसरे दिन दोनों योजनाओं के 1,436 भूखण्डों का लकी ड्रॉ खोला गया था। जिसमें खुले मंच पर आवेदकों को बुलाकर उन्हीं के हाथों से लॉटरी ड्रॉ की पर्चियां निकलवायी गई। साथ ही साथ पूरी प्रक्रिया का यू-ट्यूब चौनल पर लाइव प्रसारण भी किया गया।
- पारदर्शी व्यवस्था की आवेदकों ने की सराहना
लॉटरी प्रक्रिया के दौरान सफल आवेदकों में उत्साह देखने को मिला। किसी के चेहरे पर मुस्कान थी तो किसी आंखों में खुशी के आंसू थे। आवेदकों ने कहा कि एलडीए के माध्यम से जिस पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित तरीके से लॉटरी का आयोजन कराया जा रहा है, वह सराहनीय है। कई आवेदक ऐसे थे, जो यू-ट्यूब पर लाइव प्रसारण में अपना नाम देखकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। उन्होंने एलडीए की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।
Also Click : Lucknow : पहले ठप थी भर्ती, योगी सरकार ने 33 हजार से अधिक माध्यमिक शिक्षकों को किया नियुक्त
What's Your Reaction?

