Deoband News: देवबंद में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, पिता और चालक की मौत
मुजफ्फरनगर-स्टेट हाईवे पर साईं धाम के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में
देवबंद: मुजफ्फरनगर-स्टेट हाईवे पर साईं धाम के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार अनवर शाह कॉलोनी निवासी मौलवी एजाज अपनी पत्नी और बेटी के साथ किराए की कार से मुजफ्फरनगर दवाई लेने गए थे। वापसी के दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।
हादसे में मौलवी एजाज और कार चालक मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एजाज की पत्नी और 18 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बेटी की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Also Read- Special Article: देश का नया संकल्प -हम करके रहेंगे
What's Your Reaction?

