Hardoi: पिहानी-हरदोई मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, युवक की मौत, तीन घायल

पिहानी-हरदोई मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में

Jul 30, 2026 - 17:05
58 Views
Hardoi: पिहानी-हरदोई मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, युवक की मौत, तीन घायल
पिहानी-हरदोई मार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, युवक की मौत, तीन घायल

​हरदोई: पिहानी-हरदोई मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।​मृतक की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के मिरगावां निवासी 20 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। सोनू अपने भांजे पवन (निवासी छुल्हा गांव, थाना सुरसा) के साथ सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र के कचूरा गांव अपने चचिया ससुर सूबेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। बिलहरी और हरियावां गांव के बीच उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।​दूसरी बाइक पर हरियावां थाना क्षेत्र के उमरसेड़ा निवासी प्रिंस और उसका भाई अर्जुन सवार थे, जो हरियावां चीनी मिल जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक अर्जुन चला रहा था।​हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। पवन गंभीर रूप से घायल है और मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। प्रिंस की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि अर्जुन को मामूली चोटें आई हैं।​परिजनों के अनुसार, सोनू खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह अविवाहित था और तीन भाइयों व तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था।
​शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चूंकि घटना दूसरे थाना क्षेत्र की है, इसलिए संबंधित थाना पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Also Read- Hardoi: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाला मनचला गिरफ्तार, बेनीगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow